तानाशाही पर उतरी प्रदेश सरकार : हर्ष राठौर

जोगिन्दरनगर : हिमाचल प्रदेश की भाजपा एवं जय राम सरकार तानाशाही में उतर आई है .विपक्षी पार्टी की आवाज को दबाने के लिए कई तरह के हथकंडे अपना कर और प्रशासनिक दबाब बना कर जो हाल ही में युवा कांग्रेस के ऊपर शिमला में लाठी चार्ज करवा कर अपनी तानाशाही का सबूत दिया है.

लोकतंत्र का घोंटा गला

यह बात मंडी लोकसभा संसदीय क्षेत्र के युवा कांग्रेस सचिव हर्ष राठौर ने बताई. राठौर ने कहा कि सरकार द्वारा ऐसे कारनामे करने से लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास किया गया है . इस तरह की कार्यवाही पर मंडी जिला युवा कांग्रेस कड़ी निंदा करती है.

सरकार का कार्यकाल रहा असंतोषजनक

इस तरह की कार्यशैली से यह साबित हो चुका है कि जय राम सरकार का 8 महीने का कार्यकाल संतोष जनक नहीं रहा है. तथा सरकार बौखलाहट में इस तरह की कार्यवाही में उतारू हो गई है.

युवाओं से हो रहा धोखा

आज प्रदेश और देश का युवा चाहे केन्द्र की मोदी सरकार हो या हिमाचल में जय राम की सरकार हो दोनों युवाओं से रोजगार के नाम पर धोखा दे रहे हैं उसी के चलते आज युवाओ का रुख और विश्वास कांग्रेस पार्टी की तरफ घूम रहा है.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *