ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अजय धरवाल,कांग्रेस महिला अध्यक्ष व सचिव शीला भाजपा में शामिल

जोगिन्दरनगर :  चुनावों के बिगुल बजने के बाद अब मंडी संसदीय क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र जोगिंदरनगर में बगावत के स्वर उठाना शुरू हो गए हैं।

कांगेस समर्थित नगर परिषद जोगिंदरनगर की पूर्व अध्यक्ष, मौजूदा नप उपाध्यक्ष व ब्लॉक महासचिव अजय धरवाल ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

ब्लॉक महासचिव अजय धरवाल सहित ब्लॉक कांग्रेस महिला अध्यक्ष ममता कपूर, ब्लॉक कांग्रेस सचिव शीला ने कांग्रेस से किनारा कर लिया है।

शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज जम्वाल, भाजपा विधायक प्रकाश राणा की मौजूदगी में दोनों ने प्रदेश कांग्रेस की उदासीनता पर कांग्रेस पार्टी को बाय-बाय कर दी। इससे अब जोगिंद्रनगर कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *