जोगिन्दरनगर महाविद्यालय में हुआ ‘सुर संगम’ कार्यक्रम का आयोजन

जोगिन्दरनगर : राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगिन्दरनगर में मंगलवार को संगीत विभाग एवं कल्चरल क्लब द्वारा ,”सुर संगम” एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जोगिन्दरनगर महाविद्यालय में हुआ ‘सुर संगम’ कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के वंदन से हुई। तत्पश्चात संगीत विभाग के सहायक प्रोफेसर मोहिनी द्वारा कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर दीपक मोहन जी तथा महाविद्यालय के सभी शिक्षकों का स्वागत किया गया।

इस कार्यक्रम में संगीत विभाग के अंशुल, ईशा, संतोष, शगुन,सानिया द्वारा सितार पर राग यमन प्रस्तुत किया गया। प्रशांत,शोभा,कमलेश तथा मोहित द्वारा विभिन्न मन मोहक प्रस्तुतियां दी गई।

इस कार्यक्रम का मंच संचालन वर्षा एवं कमलेश द्वारा किया गया।संगीत विभाग के डॉ नवीन राठौर जी ने कार्यक्रम में आए हुए सभी शिक्षको तथा विद्यार्थियों का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम में प्रो.मंजू बाला, प्रो. दीपक , प्रो.स्मृति प्रो. नवीन निश्चल सूद, प्रो. पूनम प्रो. कौमुदी, प्रो.अतुल, प्रो.ममता, प्रो ज्योति प्रकाश, प्रो.अनुपम, असिस्टेंट लाइब्रेरियन श्रीमती मीना जी उपस्थिति रहीं।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *