टिकरू में सड़क धंसने से बड़े वाहनों के लिए ठप्प हुआ यातायात

जोगिन्दरनगर : उपमंडल के तहत हुई लगातार भारी बारिश से क्षेत्र में भारी नुक्सान हुआ है. टिकरू पंचायत के तहत भालारिहड़ा – टिकरू लिंक के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंसने से बड़े वाहनों के लिए यातायात ठप्प हो गया है. जोगिन्दरनगर डॉट कॉम के रिपोर्टर से बात करते हुए बेलदार सुखदेव, हरी सिंह और कली राम ने बताया कि सोमवार रात को लगातार बारिश के कारण सड़क का काफी हिस्सा धंस गया है.

उन्होंनें बताया कि बाकी बची हुई सड़क के धंसने का भी अभी खतरा बना हुआ है. छोटे वाहनों के यातायात के लिए भी यह जगह खतरे से खाली नहीं है. स्थानीय ग्रामीणों ने लोकनिर्माण विभाग से मांग की है कि इस स्थान पर जल्द से जल्द कोई सुरक्षा का प्रबंध किया जाए ताकि बाकी बची हुई सड़क न धंसे.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *