सैनिक सम्मान के साथ दी हरदेव सिंह को अंतिम विदाई

जोगिन्दरनगर : उतर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में भारतीय सेना के एसएसबी में बतौर सब इंस्पैक्टर तैनात जोगिन्दरनगर की नगर परिषद के वार्ड नम्बर 5 निवासी हरदेव सिंह (55) पुत्र गीज्जू राम की चंडीगढ़ से घर वापस आते समय नंगल के पास मृत्यु हो गई।

हरदेव सिंह गुजरात में हुए विधानसभा चुनावों ड्यूटी देने के पश्चात से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें स्वास्थ्य लाभ के लिए चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती करवाया गया था लेकिन कारण वश ऑप्रेशन नहीं हो पाने के बाद उन्हें चंडीगढ़ से वापस घर लाया जा रहा था लेकिन पंजाब के नंगल के पास उन्होंने बीती रात दम तोड़ दिया।

उनका अन्तिम संस्कार शानन के श्मशानघाट में सैनिक सम्मान के साथ कर दिया गया। उनके बडे़ बेटे कर्ण सिंह ने पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। इस दौरान सेना के जवानों ने अपने साथी को अन्तिम सलामी दी।

प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार तथा कानूनगो संजय शर्मा ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद की अन्तिम यात्रा में स्थानीय लोगों ने भाग लिया तथा उन्हें अंतिम विदाई दी ।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *