4 आतंकियों को मार गिराने वाले इस वीर को मिलेगा सेना मैडल
हमारे सैनिक देश की रक्षा के प्रति अपनी जिम्मेवारी को बहुत बहादुरी से निभाते हैं और इसी बहादुरी के लिए उन्हें विभिन्न वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। ऐसे ही एक बहादुर सैनिक हैं 35 वर्षीय रेवत सिंह जिन्हें 14 अगस्त को मैडल पाने वाले सैनिकों की सूची में शामिल किया गया है जिससे इस बहादुर सैनिक ने अपने माता पिता समेत समूचे हिमाचल सहित लडभड़ोल क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है.













