जोगिंद्रनगर का जवान पंचतत्त्व में विलीन; सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार, शादी के जोड़े में पत्नी ने दी अंतिम विदाई

ग्लेशियर में सेवाएं देने के दौरान तबीयत बिगडऩे के कारण जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गलू के गांव दुल निवासी 27 वर्षीय जवान अमित कुमार शहीद हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जोगिंद्रनगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत गलू के दुल गांव निवासी देवेंद्र सिंह का बेटा पंजाब रेजिमेंट में तैनात था और भारतीय सीमा के ग्लेशियर पर ड्यूटी पर तैनात था।

ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगडऩे पर उसे चंडीगढ़ स्थित कमांड अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां शुक्रवार को उसका निधन हो गया। रविवार को जवान की पार्थिव देह घर पहुंची तो पूरा गांव चीखों पुकार से गूंज उठा।

पत्नी ने शादी के जोड़े में पति अमित कुमार को अंतिम विदाई दी। सैन्य सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। शहीद अमित कुमार अपने पीछे माता, पिता, पत्नी, एक वर्षीय बेटी और एक भाई को छोड़ गया है।

यह भी पढ़ें:-

गुग्गा जाहरवीर कथा-गाथा यात्रा संपन्न – पढ़ें कथा व इतिहास

हिमाचल प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *