बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

नंगल :नंगल-आनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर गांव जांदला के निकट हुए सड़क हादसे में जहां बाइक सवार दो युवकों में से एक की मौत हो गई, वहीं दूसरे को राहगीरों ने बी.बी.एम.बी. के कैनाल अस्पताल में दाखिल करवाया है।

अस्पताल में उपचाराधीन संदीप कुमार पुत्र कौर चंद निवासी देहरा हिमाचल ने बताया कि वह और उसका दोस्त राजेश कुमार पुत्र बिहारी लाल निवासी न्यू मलिकपुर (रोपड़) शनिवार को बाइक पर श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में माथा टेकने गए थे और जब वे वापस रूपनगर लौट रहे थे तो गांव जांदला के समक्ष चंडीगढ़ की तरफ से आ रही एक बस की टक्कर से वह खुद तो बाईं तरफ जा गिरा लेकिन उसका दोस्त राजेश कुमार जो बाइक चला रहा था उक्त बस के नीचे आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उक्त दोनों युवक रूपनगर की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

स्रोत : पंजाब केसरी

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *