नमन ! चौहार घाटी का सपूत ज्ञान चंद हुआ शहीद

उपमंडल पद्धर की चौहारघाटी के बड़ी बजगाण गांव का 24 वर्षीय राइफलमैन ज्ञान चंद देश के नाम शहीद हुआ है।

शहीद ज्ञान चंद

ज्ञान चंद ने वर्ष 2018 में जैक राइफल में भर्ती होकर भारतीय सेना में अपने कर्तव्यों की शुरुआत की थी। वर्तमान में वे श्रीनगर में तैनात थे।

करीब एक माह पहले वे छुट्टी पर अपने गांव आए थे और 4 अप्रैल को ड्यूटी पर लौटने वाले थे। लेकिन 27 मार्च को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

जिसके चलते सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर में स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें सिटी हॉस्पिटल कांगड़ा में भर्ती करवाया गया।

बाद में हालत गंभीर होने पर 1 अप्रैल को चंडीगढ़ के मिल्ट्री हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां 6 अप्रैल दोपहर को उन्होंने अंतिम सांस ली।

7 अप्रैल को सेना के जवानों द्वारा पार्थिव शरीर गांव लाया गया, जहां शोक की लहर दौड़ गई। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, चारों ओर चीख-पुकार मच गई।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। समूची चौहारघाटी में शोक की लहर है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *