संकुल स्तरीय ज्ञान विज्ञान मेले में छाया टिकरू स्कूल

जोगिन्दरनगर : हिमाचल शिक्षा समिति द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर जोगिन्दरनगर संकुल का ज्ञान विज्ञान मेला शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर बालकरुपी में सम्पन्न हो गया. संस्कृति प्रश्न प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर टिकरू के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा शिशु वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया . प्रथम स्थान में आने वाले प्रतिभागी जिलास्तरीय प्रतियोगिता हटगढ़ सुन्दरनगर में भाग लेंगे.

चारों विद्यालयों के छात्रों ने लिया भाग

इस ज्ञान विज्ञानमेले में सरस्वती विद्या मंदिर टिकरू,बालकरूपी,सुखबाग और भराड़ू के बच्चों ने भाग लिया.वहीँ सरस्वती विद्या मंदिर टिकरू के बच्चों ने बाल वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया है. इसके अलावा संस्कृति ज्ञान प्रतियोगिता के शिशु वर्ग में टिकरू स्कूल के ही बच्चों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. प्रथम आने वाले बच्चे जिला स्तरीय ज्ञान विज्ञान मेले हटगढ़ सुंदरनगर में भाग लेंगे.

इनाम देकर सम्मानित किया गया

इस अवसर पर चारों विद्यालयों के प्रधानाचार्य मौजूद थे. अंत में प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले प्रतिभागियों को इनाम देकर सम्मानित किया गया.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *