28 वर्षीय महिला ने 14 साल के लड़के से रचाई शादी,पुलिस में मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 28 साल की महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाले 14 वर्षीय किशोर को दिल दे बैठी। इतना ही नहीं महिला ने किशोर से जबरन शादी भी रचा ली है।

जिला उना का है मामला

वहीं, अब किशोर के परिजन इस मामले को लेकर पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर जांच शुरू कर दी है। महिला का दावा है कि उसने किशोर से कोर्ट मैरिज की है।

अब पुलिस इस मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से पेश किए गए दस्तावेजों के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।

पुलिस को दी गई शिकायत में बिहार निवासी महिला ने बताया कि वह पिछले काफी समय से अपने पति और चार बच्चों के साथ ऊना के एक गांव में रहते हैं।

महिला ने बताया कि उसके दो बेटे 18 और 14 वर्षी हैं जबकि दो बेटियां 7 और 6 वर्ष की हैं।

महिला ने बताया कि मेरे 14 वर्षीय बेटे को साथ की झुग्गी में रहने वाली महिला जबरदस्ती ले गई है और मारपीट करती है।

महिला ने बताया कि जब मैं अपने बेटे को लेने गई तो उस महिला ने बोला की हमने कोर्ट मैरिज कर ली है और तुम्हारा बेटा अब घर नहीं जा सकता, इस पर अब मेरा हक है।

इस सारे घटनाक्रम को लेकर पीड़ित पक्ष ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। परिजनों का कहना है कि उनके बेटे की उम्र अभी 14 वर्ष है।

उनका बेटा नाबालिग है, उसे जबरन ले जाया गया है। अगर दोनों के बीच शादी हुई है तो कोर्ट मैरिज के कागजात मुहैया करवाया जाए।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *