मनाली में सीजन का पहला हिमपात

मनाली :  पर्यटन नगरी मनाली में सर्दी का पहला हिमपात हुआ। मनाली शहर में लगभग दो इंच तक ताजा बर्फ गिरी है  जबकि आसपास के ग्रामीण इलाके और पर्यटन स्थल बर्फ से लकदक हो गए हैं। मौसम को देखते हुए अटल टनल से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। मनाली आने वाले पर्यटक अब नेहरू कुंड तक ही जा सकेंगे।

जानकारी के मुताबिक पलचान और सोलंगनाला में आधा फीट तक हिमपात हुआ है। इसके अलावा कोठी, गुलाबा, रोहतांग, धुंधी, मढ़ी में एक से डेढ़ फीट तक हिमपात दर्ज किया गया। मनाली के अंतर्गत हडिम्बा मन्दिर इलाके में दो इंच बर्फ गिरी। लाहुल में भी बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।

केलांग मुख्यालय में लगभग आधा फीट बर्फ गिरी। घाटी में कई सड़को पर बसों का आवागमन ठप हो गया है। एसडीएम मनाली डॉ सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि बर्फबारी के कारण टनल से यातायात बन्द है। कोशिश रहेगी कि जल्द बर्फ हटाकर टनल यातायात बहाल किया जा सके।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *