हिमाचल के कई जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों के ऊंचाई वाले भागों में भारी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार लगातार दो पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता के चलते 30-31 जनवरी से अगले 2-3 दिनों तक बारिश और बर्फबारी की तीव्रता बढ़ने की संभावना है।

प्रदेश में ज़ारी हुआ भारी बारिश और बर्फ़बारी का अलर्ट

इस दौरान लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू, मंडी, सिरमौर, शिमला (शिमला शहर और आसपास के क्षेत्र सहित) के ऊंचे इलाकों में भारी बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

31 जनवरी को चंबा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और किन्नौर में भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। राज्य में 3 फरवरी तक बारिश बर्फबारी का दौर जारी रहने के आसार हैं।

तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना
इस अवधि के दौरान निचली पहाड़ियों/मैदानी इलाकों में अंधड़, बिजली चमकने और मध्य-ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा चलने की भी संभावना है।

इस अवधि के दौरान औसत अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। जबकि मैदानी क्षेत्रों के लिए न्यूनतम तापमान सामान्य और मध्य और ऊंची पहाड़ियों के लिए सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।

रोहतांग दर्रे समेत ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात
रविवार को मौसम में अचानक बदलाव आया और रोहतांग दर्रे समेत ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। 13,050 फुट ऊंचे रोहतांग, बारालाचा, कुंजम दर्राें सहित ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ।

ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है। जनवरी में शुष्क ठंड का सामना करना पड़ रहा है। लाहौल में माइनस तापमान के चलते नदी-नालों में पानी जम रहा है।

  1. सैलानी इन दिशानिर्देशों का करें पालन
  2. सैलानियों और स्थानीय लोगों को बर्फबारी वाले संवेदनशील इलाकों की यात्रा न करने की सलाह दी गई है।
  3. इस संबंध में जारी की गई किसी भी यातायात सलाह का पालन करें।
  4. संबंधित विभागों द्वारा जारी सलाह और दिशानिर्देशों का पालन करें।
  5. अपने गंतव्य के लिए रवाना होने से पहले अपने मार्ग पर यातायात की भीड़ की जाच करें

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 5.8, संदरनगर 2.0, भुंतर 1.6, कल्पा -2.0 , धर्मशाला 5.2 , ऊना 3.4, नाहन 7.1, पालमपुर 5.0, सोलन 2.4, मनाली 1.7, कांगड़ा 6.8,

मंडी 2.5, बिलासपुर 4.4, हमीरपुर 3.5, डलहौजी 2.7, जुब्बड़हट्टी 7.3, कुफरी 4.5 , नारकंडा 2.0, भरमौर 4.5, रिकांगपिओ 0.4, सेऊबाग 0.5 ,

धौलाकुआं 5.2, बरठीं 2.6, समदो -3.9, पांवटा साहिब 7.0, सराहन 2.0 और देहरागोपीपुर में r 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *