शरारती तत्वों ने टिकरू में जला डाला घास

जोगिन्दरनगर : उपमंडल की टिकरू पंचायत के तहत टिकरू गाँव में बुधि सिंह का पेड़ में रखा घास शरारती तत्वों की वजह से राख हो गया.

1200 पूले हुए स्वाहा

मिली जानकारी के अनुसार सूखे घास के करीब 1200 पूले हार नामक स्थान में पेड़ में रखे हुए थे कि शरारती तत्वों ने आग के हवाले कर दिया जिससे प्रभावित परिवार को काफी नुक्सान हुआ है.

पलभर में बना राख का ढेर

इससे पहले कि लोग आग बुझा पाते सारा घास पल भर में ही राख के ढेर में बदल गया. हालांकि अग्निशमन की गाड़ियाँ मौके के लिए रवाना हो चुकी थीं.

मौके पर पहुंची पुलिस

उधर प्रभावित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज़ करवा दी है तथा पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच कर रही है.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *