जोगिन्दरनगर रेलवे स्टेशन के पास मिला 22 वर्षीय युवक का शव

 

जोगिन्दरनगर : शुक्रवार को जोगिन्दरनगर रेलवे स्टेशन के पास एक 22 वर्षीय युवक अक अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई. शुक्रवार सुबह जब टैक्सी स्टैंड का एक चालक उसी स्थान से होते हुए अपने घर जा रहा था तो उसी समय उसकी नजर झाड़ियों में पड़े एक शव पर गई.जोगिन्दरनगर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक राजेश भारद्वाज ने बताया कि शव को लेकर जोगिन्दरनगर और रेलवे पुलिस जांच कर रही है.

मृत युवक की नहीं हुई पहचान

टैक्मृसी चालक ने शोर मचाया तभी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और पुलिस को सूचना दी गई. थाना प्रभारी संदीप शर्मा सहित एसआई पवन कुमार घटनास्थल पर पहुँच गए. पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है.मृत युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है.

रेलवे पुलिस कर रही है जांच

जानकारी के अनुसार मृत युवक पिछले दो हफ्ते से रेलवे भूमि के नजदीक डेरा जमाए हुए था लेकिन दो दिनों से वह दिखाई नहीं दे रहा था. शुक्रवार को उसका शव झाड़ियों में मिला. जोगिन्दरनगर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक राजेश भारद्वाज ने बताया कि शव को लेकर जोगिन्दरनगर और रेलवे पुलिस जांच कर रही है.

क्षेत्र में मिला तीसरा शव

जोगिन्दरनगर क्षेत्र में सुनसान स्थानों में लगातार तीसरा शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है. इस  हादसे से पूर्व दिल्ली से लापता सैंथल के निवासी का शव मिला था. उसके बाद दारट बगला पंचायत की एक सुनसान जगह में भी आयुर्वेद विभाग के एक कर्मचारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था.

 

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *