होम

पठानकोट-जोगिन्दरनगर रेल ट्रैक पर रोमांच का सफर हुआ शुरू

जोगिन्दरनगर : पठानकोट-जोगिन्दरनगर रेलवे ट्रैक पर जोगिन्दरनगर से कांगड़ा तक रोमांच का सफर शुरू हो गया है। करीब पांच माह बाद जोगिन्दरनगर से बैजनाथ, पपरोला और कांगड़ा तक चार रेलगाड़ियों ने पहले दिन रफ्तार पकड़ी।

रेलवे स्टेशन जोगिन्दरनगर

यात्रियों की संख्या हालांकि कम रही। जोगिंद्रनगर से पहले दिन दस यात्रियों ने सफर किया। मुनीष, रिया, माया, रितिका ने बताया कि करीब पांच माह बाद उन्हें सुविधा का लाभ मिला है।

वीरवार को पपरोला से जोगिन्दरनगर के लिए सुबह आठ बजे दौड़ी रेलगाड़ी जोगिन्दरनगर रेलवे स्टेशन पर 9:25 बजे पहुंची। यहां से 10:30 बजे रेलगाड़ी वापस पपरोला रेलवे स्टेशन की ओर लौट आई।

दोपहर एक बजे पर फिर बैजनाथ पपरोला रेलवे स्टेशन से रेलगाड़ी जोगिन्दरनगर के लिए रवाना हुई।

दोपहर 2:35 बजे जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद फिर 3:30 बजे बैजनाथ पपरोला की और लौटी।

उधर, जोगिन्दरनगर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक रविंद्र रावत ने बताया कि वीरवार को बैजनाथ पपरोला से भी कांगड़ा की और दो रेलगाड़ियों ने अप-डाउन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *