सिंचाई विभाग से कनिष्ठ अभियन्ता सुन्दर सिंह हुए सेवानिवृत्त

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत सिंचाई विभाग के अंतर्गत रोपड़ी अनुभाग से सुन्दर सिंह कनिष्ठ अभियन्ता के पद से सेवानिवृत्त हो गए. सिंचाई अनुभाग रोपड़ी के कर्मचारियों और यूथ क्लब रोपड़ी के सदस्यों ने भी सुन्दर सिंह का उनकी बेहतर सेवाओं के लिए सम्मानित कर धन्यवाद किया.

33 वर्ष दी सेवाएँ

कनिष्ठ अभियन्ता सुन्दर सिंह मंडी निवासी हैं तथा पिछले 33 वर्षों से सिंचाई विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे थे. रोपड़ी अनुभाग में वे पिछले 10 महीने से सेवाएं दे रहे थे. उनकी बेहतर सेवाओं के लिए शनिवार को रोपड़ी में विभाग के कर्मचारियों विजय कुमार,विनोद कुमार,पूर्ण चंद,अनिल कुमार,भूरि सिंह,सतीश कुमार,दान सिंह ,चमारू राम,रमेश कुमार आदि के अलावा रोपड़ी यूथ क्लब की ओर से रविन्द्र बलयाणी और विजय चौहान ने भी सुन्दर सिंह का धन्यवाद किया.

धाम का हुआ आयोजन

कनिष्ठ अभियन्ता सुन्दर सिंह की सेवानिवृति के अवसर पर धाम का भी आयोजन किया गया था. सभी कर्मचारियों ने कनिष्ठ अभियन्ता को बड़े ही सम्मान के साथ विदाई दी.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *