पुलिस को देखते ही गाड़ी छोड़कर भाग खड़े हुए युवक

जोगिन्दरनगर : वीरवार को जोगिन्दरनगर के स्थानीय लक्ष्मी बाजार में पंजाब नंबर की एक गाड़ी में सवार युवक पुलिस को देखकर भाग खड़े हुए। युवक बीच बाजार में ही कार खड़ी कर गए और खुद भाग गए।

मनाली से चुराई हुई गाड़ी जोगिन्दरनगर में बरामद

प्राप्त जानकारी के अनुसार पठानकोट चौक के समीप जब मंडी की और से बैजनाथ की और जा रही पंजाब नंबर की गाड़ी को पुलिस कर्मी द्वारा रुकने के लिए इशारा किया गया तो वाहन चालक ने थोड़ी दूर आगे जाकर कार को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और वहां से नौ दो ग्यारह हो गया।

बताया जा रहा है कि वाहन में चालक के साथ कोई अन्य सवार भी था जो चालक के साथ ही वहां से भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने वाहन को कब्जा में ले लिया है।

बताया जा रहा है कि यह कार चोरी की है और इसे मनाली से चोरी करके लाया गया था।

इस बात की सूचना जोगिन्दरनगर पुलिस को पहले ही मिल चुकी थी। कार मिलने के बाद अब जोगिन्दरनगर पुलिस ने इस बात की सूचना मनाली पुलिस को दी है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *