मंडी जिला में भारी बारिश के चलते 11 बिजली ट्रांसफार्मर और जनजीवन प्रभावित

मंडी जिला में मानसून एक्टिव होते ही 28 सड़कें बंद हो गई। विभाग द्वारा तुरंत रेस्टोरेशन कार्य चलाते हुए सड़कों को खोला, लेकिन 11 सड़कें अभी भी बंद चल रही हैं। जिला में बारिश का कहर बरपा है।

30 जून और पहली जुलाई की दरम्यानी रात को हुई बारिश के चलते थलौट, सराज और गोहर उपमंडल में जन जीवन प्रभावित हुआ है। मंडी में मेघों ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाया है और लगभग 40 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई है। ब्यास नदी का जलस्तर सहित पंडोह डेम पानी से लबालब हो गया है।

पंडोह डैम में बढ़ा जल स्तर

पंडोह डैम में जल स्तर 2922 फुट के करीब पंहुच गया है जो खतरे के निशान से बीस फुट कम है। जिला आपातकालीन संचालन केंद्र मंडी द्वारा जारी आधिकारिक स्थिति रिपोर्ट के अनुसार, भारी बारिश के कारण जिला में सार्वजनिक सुविधाओं पर व्यापक असर पड़ा है।

मंडी जिला में मानसून की भारी बारिश जारी है। बारिश का थलौट, गोहर और सराज क्षेत्रों में सबसे अधिक प्रभाव देखा गया। 30 जून से एक जुलाई की दरम्यानी रात को हुई बारिश से 28 सड़केंअवरुद्ध हो गई हैं।

9 सड़कें बंद

इनमें थलौट 17, गोहर 02, सराज की 09 सडकें यातायात के लिए बंद हो गई हैं। हाल ही में थलौट की 11 सडकें बंद हैं। अन्य प्रभावित सडक़ों को खोल दिया गया है।

इस बारिश से 198 डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर प्रभावित हो चुके हैं। गोहर, सुंदरनगर, धर्मपुर, जोगिंद्रनगर और थलौट के कुछ क्षेत्रों में बिजली बंद हो गए थे। अब केवल 11 डस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर बंद हैं। भारी बारिश और अपस्ट्रीम क्षेत्रों से पानी के बहाव के कारण व्यास नदी का जल स्तर पहले के मुकाबले काफी बढ़ गया है। कल की तुलना में काफी बढ़ा हुआ है।

धान रोपाई शुरू

वहीँ जिला मंडी में वर्षा आश्रित क्षेत्रों में किसानों ने धान रोपाई का कार्य शुरू कर दिया है। मानसून के लम्बे इंतज़ार के बाद धान रोपाई में देरी के चलते किसानों ने खेतों का रुख कर लिया है।

नदी किनारे रहने वाले रहे अलर्ट

प्रशासन ने मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर जिलों के नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और नदी से दूर रहने की सलाह दी है। मंडी प्रशासन स्थिति की निरंतर निगरानी कर रहा है।

मौसम विभाग ने दो जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मंडी एडीएम मदन कुमार ने बताया कि बारिश जारी है और लोग अलर्ट रहें तथा नदी नालों से देरी बनाखर रखें।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *