हिमाचल में 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट ज़ारी

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने पूरी रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने राज्य में आठ जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार तीन से छह जुलाई तक कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ओरेंज अलर्ट रहेगा, जबकि सात और आठ जुलाई के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

गुरुवार को भी शिमला समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। पिछले 24 घंटों के दौरान पांवटा साहिब में सबसे अधिक 100 मिमी बारिश दर्ज की गई।

इसके अलावा कसौली में 86 मिमी, धर्मपुर में 83, जतौंन बैरेज में 77, धौलाकुआं में 69, पच्छाद में 60, रामपुर में 53, ऊना में 50, नाहन में 39 और पालमपुर में 38 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई।

लगातार हो रही बारिश से प्रदेश की नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने लोगों से भूस्खलन संभावित क्षेत्रों, नदी-नालों और खड्डों के किनारे जाने से बचने तथा खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है।

लाहुल में 4&4 वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग बहाल

लगातार बारिश का असर लाहुल घाटी में भी देखने को मिल रहा है। उफान पर आए जाहलमा नाले से क्षतिग्रस्त हुए तांदी-उदयपुर-तिंदी-किलाड़ वैकल्पिक मार्ग को सीमा सड़क संगठन ने चार दिन की कड़ी मेहनत के बाद अस्थायी रूप से बहाल कर दिया है।

फिलहाल इस मार्ग पर सिर्फ फोर-बाय-फोर (4&4) वाहनों की आवाजाही शुरू की गई है। पिछले चार दिनों से दोनों ओर फंसे सैकड़ों वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर निकाला जा रहा है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *