बीड़ बिलिंग में आज से सेना की पैराग्लाइडिंग प्रतियाेगिता

बीड़ बिलिंग : पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व विख्यात काँगड़ा घाटी के बिलिंग में मौसम साफ होने की वजह से इन दिनों  पैराग्लाइडिंग के शौकीन पर्यटक खूब उड़ान भर रहे हैं। शनिवार से यहां सेना की पैराग्लाइडिंग प्रतियाेगिता शुरू हो  रही है। प्रतियाेगिता से पूर्व यहां सेना के जवानों ने पूर्वाभ्यास किया।

उड़ान भरने का स्थान बिलिंग

 

 

 

 

सेना की यह पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता 1 नवंबर तक चलेगी। इसमें जल, थल और वायु सेना के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। जानकारी के अनुसार इन दिनों यहां हवा का दबाव कम है जो पैराग्लाइडिंग के लिए अच्छा है।

मौसम साफ होने पर यहां देश- विदेश के पैराग्लाइडिंग के शौकीन आते रहते हैं। 2015 में यहां पहला पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप आयोजित किया गया था।

यह भी पढ़ें >>

दुनिया की नम्बर वन साईट बन सकती है बीड़ -बिलिंग