आई.आई.टी. रुड़की में हुआ जोगिन्दरनगर के अभिनव का चयन

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के सारली गांव के अभिनव जमवाल का चयन आई.आई.टी रुड़की में हुआ है. अभिनव के चयन होने से उनके गांव और समस्त जोगिन्दरनगर में खुशी का माहौल है। अभिनव जमवाल ने अपनी प्राथमिक शिक्षा राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला बाल जोगिन्दरनगर से पूरी की है।

अभिनव

अभिनव ने जमा एक असेन्ट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल जोगिन्दरनगर तथा जमा दो की पढ़ाई न्यू क्रिसेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जोगिन्दरनगर से पूरी की। उसके बाद कंप्यूटर साइंस में बीटेक की पढ़ाई राजकीय अटल बिहारी वाजपेई इंस्टीचयूट ऑफ इंजीनियर एंड टेक्नोलोजी प्रगतिनगर शिमला हिमाचल प्रदेश और एम.टेक की पढ़ाई जेएनयू दिल्ली से इसी वर्ष पूरी की है।

अभिनव अब पीएचडी की पढ़ाई आईआईटी रुड़की से पूरी करेगा। अभिनव के पिता लोक निर्माण विभाग जोगिन्दरनगर में तथा माता ललिता कुमारी शिक्षा विभाग जोगिन्दरनगर में ही लेक्चरर के पद पर तैनात हैं। जमवाल ने अपनी इस उपब्लिध का श्रेय अपने माता पिता तथा अपने शिक्षकों को दिया है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *