राजकीय प्राथमिक पाठशाला जगेहड़ का हर्ष जेएनवी के लिए चयनित

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल में दारट बगला पंचायत के तहत स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला जगेहड़ का एक छात्र जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह के लिए चयनित हुआ है जिससे स्कूल के साथ साथ हर्ष के गाँव में ख़ुशी का माहौल है।

जेएनवी के लिए चयनित छात्र हर्ष

बगला गाँव का निवासी

हर्ष पुत्र ओम प्रकाश गाँव दारट का रहने वाला है। हर्ष के पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं जबकि माता सेना देवी गृहणी है। हर्ष की दो बहनें दिव्य प्रकाश और कशिश हैं जो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिकरू में पढ़ती हैं।

अध्यापकों ने दी बधाई

राजकीय प्राथमिक पाठशाला जगेहड़ के अध्यापकों ने हर्ष व उसके माता पिता को बेटे की इस उपलब्धि हेतु बधाई दी है। अध्यापक मेघ श्याम ने बताया कि हर्ष एक होनहार छात्र है तथा उन्होंनें हर्ष के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

प्रधानाचार्या ने दी बधाई

उधर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिकरू में पढ़ रही दिव्य प्रकाश और कशिश ने जब स्कूल में उनके भाई के चयनित होने की बात शुक्रवार को बताई तो प्रधानाचार्या कमलेश कुमारी ने हर्ष,उसकी बहनों व माँ-बाप को बधाई दी तथा हर्ष की सराहना भी की।

माँ पिता की ख़ुशी

हर्ष के माँ व पिता बेटे की इस उपलब्धि से काफी खुश हैं। हर्ष की बहनें भी भाई की उस उपलब्धि से काफी खुश नजर आ रही हैं।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *