जोगिन्दरनगर में ढेलू के पास स्कूटी दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

जोगिन्दरनगर : मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर ढेलू के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पैरापिट से टकरा गई और चालक गहरी नाली में जा गिरा।

जोगिन्दरनगर में ढेलू के पास स्कूटी दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

मृतक की पहचान नावंग टन्डूप पुत्र कर्मछेटुप, निवासी गांव एवं डाकघर अप्पर भट्टू, तहसील बैजनाथ, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पालपुंग शेरावलिगं मोनेस्ट्री से संबंधित था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शी अंकुश कुमार, निवासी गांव हार गुनैन, डाकघर हराबाग, तहसील जोगिंदर नगर ने अपने बयान में बताया कि सुबह के समय नावंग टन्डूप स्कूटी से जा रहा था।

इसी दौरान ढेलु के पास उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे बने पैरापिट से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सडक़ से नीचे करीब 40 फीट गहरी नाली में जा गिरा।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *