सड़क पार करते हुए बाइक से टकराने के कारण छात्रा घायल

जोगिन्दरनगर : मंडी पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर शनिवार को जोगिन्दरनगर के गुरुद्वारा के समीप एक स्कूली छात्रा बाइक से टकराने के कारण से गंभीर रूप से घायल हो गई है ।

एम्बुलेंस में घायल छात्रा के साथ परिजन

सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर में प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार मंडी पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर यहां गुरुद्वारा के समीप सात वर्षीय स्कूली छात्रा हरनूर कौर अपनी स्कूल बस से घर के समीप पहुंची और जैसे ही वह सड़क पार करने लगी तो अचानक बाईक से टकरा कर घायल हो गई जिसे स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया तथा बाद में टांडा मैडिकल कालेज रैफर कर दिया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *