बोलैरो दुर्घटना में 2 की मौत 6 घायल

शिमला: शिमला में नारकंडा के निकट बारूबाग में बोलैरो गाड़ी के खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत गई जबकि 6 घायल हो गए। घायलों में 3 को गम्भीर हालत के चलते शिमला जबकि 2 को रामपुर रैफर किया गया है.

8 लोग थे सवार

एक घायल का सिविल अस्पताल कुमारसैन में उपचार किया जा रहा है, उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बोलैरो गाड़ी में सवार होकर 8 लोग रामपुर से हाटू घूमने जा रहे थे कि नारकंडा के समीप बारूबाग में गाड़ी खाई में जा गिरी।

5-5 हज़ार रूपये की दी सहायता

वहीं घटना की सूचना मिलते ही एस.डी.एम. कुमारसैन ने अस्पताल पहुंच कर घायलों का कुशलक्षेम जाना व 5-5 हजार रुपए फौरी राहत राशि दी।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *