दुखद : कार दुर्घटना में 2 की मौत 3 गंभीर

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर में ढेलू के करीब रविवार सुबह साढ़े आठ बजे के आसपास एक दर्दनाक कार हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. गाडी करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. जैसे ही स्थानीय लोगों ने गाड़ी के गिरने की आवाज सुनी एकदम से घटनास्थल की तरफ दौड़े तथा बड़ी मुश्किल से घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला.

 

 

 

 

 

 

 

घायलों को तुरन्त सिविल अस्पताल पहुँचाया गया. इस बचाव कार्य में स्थानीय महिलाओं ने भी योगदान दिया जोकि काबिलेतारीफ है. जानकारी के अनुसार यह कार झटीगरी से देहरा जा रही थी. गाड़ी में कुल 5 लोग सवार थे.जैसे ही यह गाड़ी ढेलु के पास पहुंची यह हादसे की शिकार हो गई.

डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने कार हादसे की पुष्टि की है. सभी कार सवार घटासनी के लखवान क्षेत्र के बताए जा रहे हैं.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *