रोहड़ू के पास बस दुर्घटना में 25 लोग घायल

रोहड़ू : शिमला के रोहड़ू में एक भयानक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां रोहड़ू जा रही निजी बस सुंगरी के समीप गहरी खाई में गिर गई।हादसे में 25 लोगों के घायल होने की सूचना है।

सुबह हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे तक उड़ गए। पुलिस थाना रोहड़ू से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा करीब 10.30 बजे हुआ। जब बस सुंगरी के समीप पहुंची तो अचानक ही उसका नियंत्रण बिगड़ा और करीब 100 मीटर खाई में जा गिरी।

बस में थे 31 यात्री

हादसे के दौरान बस में 31 लोग सवार थे। जिनमें से 25 घायल हो गए। 2 को शिमला आईजीएमसी रैफर किया गया है।घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीमें भी मौके पर राहत व बचाव कार्यों में जुटी है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *