बोलेरो गाड़ी दुर्घटना में युवक की मौत

उपमंडल बरोट -घटासनी राजमार्ग में कुफरधार के समीप सोमवार को एक बोलेरो गाड़ी के गहरी खाई में गिरने से एक की मौत और 4 लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बोलेरो गाड़ी सुबह लगभग 12 बजे के आसपास घटासनी से बरोट की ओर जा रही थी।

जब गाड़ी टिंडडू नाला से 100 मीटर पीछे सलेहरी स्कूल के पास पहुंची तो एक अचानक मोड़ काटते ही गाड़ी नीचे 300 मीटर गहरी ढांक में जा गिरी। गाड़ी में चालक सहित 4 अन्य लोग सवार थे, जो हादसे में घायल हो गए।

मरने वाले में चालक अक्षय कुमार उम्र 25 वर्ष ग्राम पंचायत खलैल(बरोट) का रहने वाला है। घायलों में सीमा उम्र 24 वर्ष उसका पति मनोज कुमार उम्र 31 वर्ष गांव भड़वाहन कुफरी के रहने वाले हैं.

नजीम खान उम्र 24 वर्ष व सलीम पुत्र मुख्तार खान उम्र 32 वर्ष ये दोनों उत्तर प्रदेश बरेली जिला के रहने वाले है। चारों लोगों में से बरोट मार्ग पर बस न आने पर बोलेरो से लिफ्ट ली थी। पति-पत्नी ने घटासनी से इन दोनों युवकों से कुफरधार में मात्र घटना स्थल से 300 मीटर पहले लिस्ट ली थी।

वहीं, मामले की पुष्टि करते हुए डीसपी लोकेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही घायलों के उपचार हेतु व हालात का जायजा लेने पद्धर एसडीएम संजीत सिंह अस्पताल तुरंत पहुंच गए।

उन्होंने तुरंत 10,000 हजार रुपये की फौरी राहत भी दी। पद्धर बीएमओ डॉ. विनय वर्मा ने बताया कि इनमें से एक मनोज कुमार घायल को नाजुक हालते के चलते मंडी रैफर किया गया है।

चारों व्यक्तियों ने उक्त बोलेरो वाले से लिफ्ट ली थी। जानकारी के अनुसार सीमा और उसका पति घटासनी से बैठे थे। मनोज और सीमा पद्धर के भड़वाहन के कुफरी के रहने वाले है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *