टेम्पो ट्रैवलर ब्यास में गिरी, 17 घायल

मिनी-बस दिल्ली से मनाली जा रही थी

मंडी के समीप सात मील में राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पर्यटकों से भरी टैम्पो ट्रैवलर (DL1VC-2033) पलट गयी जिससे इसमें सवार 10 सैलानी घायल हो गये. इनमें से 6 गंभीर रूप से घायल हो गये जबकि 10 लोगों को मामूली चोटें लगी. बस दिल्ली से मनाली जा रही थी.

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना सुबह 6:10 बजे घटी जब ड्राईवर गाड़ी का नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी ब्यास नदी के किनारे जा गिरी. सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू कर दिया. सुबह आठ बजे तक सभी घायलों को अस्पताल पंहुचा दिया गया था.

मिनीबस में केरल के पर्यटक सवार थे. घायलों में 12 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं. ये सभी केरल के मालापुरम जिले के बुदाना गाँव के हैं जो मनाली घूमने जा रहे थे.

 

मंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *