जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत बेरोजगारी और मानसिक तनाव से परेशान एक युवक ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। यह घटना भराडू पंचायत में हुई।
युवक बसेहड़ (स्पैडू) गांव का निवासी था। प्राप्त जानकारी के अनुसार सचिन कुमार पुत्र हेम सिंह गांव बसेहड सपैडु डा भराडू तहसील जोगिन्दरनगर व उम्र 28 साल ने अपने कमर में लगे पंखे के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । पुलिस ने मौका पर पहुंचकर नियमानुसार कार्यवाही की।
बताया जा रहा है कि मृतक स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद लंबे समय से रोजगार की तलाश में था, लेकिन निराशा के चलते उसने यह कदम उठाया।
परिजनों का कहना है कि उनका बेटा रोजगार न मिलने से मानसिक रूप से परेशान रहता था। पुलिस और परिजनों के बयान के अनुसार गुरुवार सुबह अपने दैनिक कार्यों के बाद युवक अपने कमरे में था।































