ट्रैक्स गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत

शिमला : शिमला जिले के स्नेल में कुंडू-त्यूणी मार्ग में आज सुबह एक टैम्पो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 13 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में पुरुष महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है.

थाना जुब्बल के तहत हुआ हादसा

थाना जुब्बल के तहत आने वाले इस क्षेत्र में हुए हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व बचाव टीमें मौके पर पहुँच गईं तथा राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. लेकिन हादसे में किसी को भी बचाया नहीं जा सका. जिला पुलिस प्रमुख के अनुसार थाना प्रभारी जुब्बल मौके पर पहुँच गये हैं.

वाहन में सवार थे 13 लोग

इस वाहन में कुल 13 लोग सवार बताये जा रहे हैं. इसमें एक बछे सहित दो लोग घायल हुए थे लेकिन बाद में उनकी भी मौत हो गई. मरने वालों में अधिकतर एक ही परिवार के हैं. इसमें दो परिवार पूरी तरह से खत्म हो गये.

ये थे मृतक

हादसे में मरने वालें में मनोज पुत्र धर्मदास,निवासी चोरी,माल्टा,जुब्बल, मातवर सिंह पुत्र भजन दास. गाँव नडला,चिड़गाँव,बसंती देवी पत्नी मातवर सिंह,मुनीश पुत्र मातवर सिंह, अत्र सिंह पुत्र भजन सिंह, मुन्ना देवी पत्नी अतर सिंह,प्रे म सिंह पुत्र फिशन दास, पूनम पत्नी प्रेम सिंह व बीटू की अभी पहचान नहीं हो पाई है.

हाटकोटी से त्यूणी जा रही थी गाड़ी

यह गाड़ी हाटकोटी कैंची से त्यूणी की ओर जा रही थी। फिलहाल पुलिस इस हादसे की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *