करसोग के पास बस हादसे में 45 लोग घायल

मंडी जिला के करसोग में गुरुवार सुबह सवेरे हादसा पेश आया है। यहां मैंडी-करसोग सड़क मार्ग पर भनेरा के पास एक हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस अनियंत्रित होकर 300 फुच नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बस सवार करीब 45 यात्री घायल हुए हैं।

क्षतिग्रस्त बस

घायलों को एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार हादसा सुबह 10 बजे के करीब पेश आया है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर हादसे में घायल हुए लोगों को सड़क तक पहुंचाया।

वहीं सूचना मिलते ही एंबुलेंस और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *