भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने जोगिन्दरनगर के सृजन गोस्वामी

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर निवासी सृजन गोस्वामी सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। भारतीय नौसेना की देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड में जतिन को परिजनों ने उन्हें स्टार लगाए। सृजन गोस्वामी ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर समूचे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

सृजन गोस्वामी ने जहां 10वीं तक की शिक्षा दयानंद भारतीय पब्लिक स्कूल से व 12वीं तक की शिक्षा राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिन्दर नगर से प्राप्त की है, वहीँ इसके उपरांत एन.डी.ए. में प्रशिक्षण के उपरांत आई.एम.ए. देहरादून में कड़ी मेहनत के बाद लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया।

सृजन के पिता ई. हरीश गोस्वामी लो.नि.वि. में कनिष्ठ अभियन्ता एवँ माता अंजलि गोस्वामी अध्यापिका हैं । इस अवसर पर लेफ्टिनेंट सृजन गोस्वामी ने कहा कि सेना में जाना जहां उनका बचपन का सपना था वहीं सेना में सेवा करना गर्व की बात है और वे पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ राष्ट्रसेवा करेंगे।

लेफ्टिनेंट सृजन गोस्वामी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने दादा स्व. सुन्दर लाल गोस्वामी एवँ दादी उमा गोस्वामी, नाना टी.डी.महंत एवँ नानी जयवंता देवी सहित अपने माता-पिता व समस्त गुरूजनों को दिया है।

उधर जोगिन्दरनगर के युवा सृजन गोस्वामी के लेफ्टिनेंट बनने से जहां समूचे क्षेत्र मे खुशी की लहर है वहीं इस उपलब्धि पर डी बी पी एस के चेयरमैन ओम मरवाह, प्रधानाचार्य राजेश डोगरा, पूर्व मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह, विधायक प्रकाश राणा, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवँ समाजसेवी जीवन ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज जम्वाल, प्रेस क्लब के अध्यक्ष विनोद शर्मा एवँ समस्त प्रैस क्लब सहित शहर के विभिन्न गणमान्य लोगों ने लेफ्टिनेंट सृजन गोस्वामी एवँ उनके परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं!

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *