जलविद्युत परियोजना हादसे में 2 मजदूरों की मौत

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में टिडोंग जलविद्युत परियोजना में हादसा होने का समाचार है। मिली जानकारी के मुताबिक टनल में ट्रॉली टूटने की वजह से हादसा हुआ।

दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन घायलों को रेस्क्यू कर लिया गया है। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

मृतकों में एक हमीरपुर जिला का रहने वाला था, जबकि दूसरा झारखंड का रहने वाला है। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव एवं राहत कार्य शुरू कर दिया गया। प्रशासन व पुलिस को भी हादसे की सूचना दी गई।

एसपी किन्नौर अशोक रत्न ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दो मजदूरों की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *