प्रदेश में 23 व 24 सितम्बर को भारी बारिश की चेतावनी

औपचारिक विदाई से पूर्व प्रदेश में मानसून एक फिर जमकर बरसने को तैयार है। मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश में 23 व 24 सितम्बर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है वहीं तेज हवाएं भी प्रदेश में कहर बरपा सकती हैं। यद्यपि मौसम 21 सितम्बर से ही करवट ले लेगा.

24 सितम्बर तक बरसेगी मानसून

परंतु 22 सितम्बर से यह तेजी पकड़ेगा तथा यह क्रम 24 सितम्बर तक जारी रहेगा। ऐसे में राज्य में तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है। राज्य में वर्तमान में अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री सैल्सियस अधिक चल रहा है तो न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री सैल्सियस कम चल रहे हैं।

बारिश के साथ चलेंगी तेज़ हवाएं

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश में एक बार फिर बारिश का क्रम आरंभ होने जा रहा है, ऐसे में 22 से 24 सितम्बर तक अनेक स्थानों पर व्यापक वर्षा की संभावना जताई गई है। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। इसके चलते भू-स्खलन व वृक्षों के गिरने की संभावना को भी नहीं नकारा जा सकता है।

कृषि कार्य को टालें किसान

मौसम विज्ञान विभाग ने किसानों को परामर्श दिया है कि खुले में कृषि कार्य को वह फिलहाल स्थगित कर दें या 22 सितम्बर से पूर्व इन्हें पूरा कर लें। मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 22 से 24 सितम्बर तक बारिश होगी।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *