आल्टो दुर्घटना में महिला प्रधान घायल

जोगिन्दरनगर : उपमंडल के तहत झटिंगरी के पास आज एक आल्टो कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण उसमें सवार मढ़ पंचायत की प्रधान सुमित्रा देवी पत्नी मोहन सिंह घायल हो गई. आल्टो कार अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में तब जा गिरी जब यह कार झटिंगरी से बरोट जा रही थी.

कार में अन्य सवारियां भी थीं जोकि सुरक्षित हैं. घायल महिला प्रधान को तुरंत ही जोगिन्दरनगर अस्पताल ले जाया गया जहाँ अभी उनका उपचार चल रहा है.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *