2 घंटे तक भालू से जूझता रहा देवेन्द्र

बरोट : बरोट से 10 किलोमीटर दूर अंद्रली मलाह गांव के 41 साल के भेड़पालक देवेंद्र सिंह पुत्र रसाल सिंह को गुरुवार रात 12 बजे के करीब कावकूट स्थान में काले भालू ने हमला कर लहुलहान कर दिया।

बरोट सामुदायिक केंद्र में उप प्रधान पोलिंग छंगा राम, खामपु राम, जोगिंद्र सिंह, भगत सिंह ने बताया कि देवेंद्र सिंह अपने ससुर की भेड़ बकरियों को चुगाने गुरुवार शाम को गांव से 3 किलोमीटर दूर कावकूट स्थान में गया था। रात को लगभग 12 बजे के करीब काले भालू ने देवेंद्र पर हमला कर दिया। 2 घंटे की भारी लड़ाई भालू से देवेंद्र को बुरी तरह लहुलुहान कर दिया।

उन्होंने कहा इस भालू ने एक सप्ताह से गांव के आसपास आंतक मचा रखा है। घायल देवेंद्र कावकूट स्थान से सुबह 7 बजे गांव आया। उसको 108 एंबुलेंस में बरोट सामुदायिक केंद्र उपचार के लिए लाया गया। बरोट सामुदायिक केंद्र के प्रभारी डा. अंकुश ने पुष्टि करते कहा कि भालू के हमले में देवेंद्र को सिर, मुह में भारी चोटें आई हैं।

उपचार के बाद टांडा हॉस्पिटल रेफर कर दिया। मुल्थान चौकी ने भी मामला दर्ज कर लिया है। पंचायत के प्रधान पोलिंग शालू, उप प्रधान छंगा राम ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि घायल देवेंद्र कुमार को राहत दी जाए व भालू को विभाग द्वारा पकड़ा जाए।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *