हिमाचल के होटलों में सैलानियों को 40 फीसदी तक छूट

शिमला : प्रदेश में विंटर सीजन को देखते हुए अब भारी संख्या में पर्यटक हिमाचल का रुख कर रहे हैं, वहीं पर्यटन निगम के होटलोंं में भी पर्यटकों की भारी संख्या को देखते हुए 31 मार्च तक 40 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। पर्यटकों को विंटर सीजन में यह विशेष पैकेज दिया जा रहा है।

25 जनवरी के बाद प्रदेश में फिर से बर्फबारी की संभावना बताई गई है ऐसे में हिमाचल शिमला और अन्य पर्यटक स्थलों का रुख कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें यह विशेष छूट मिलेगी।

होटलों में बुकिंग प्रक्रिया भी तेज हो गई है। बर्फबारी देखने की चाह से पहाड़ों का रुख कर रहे टूरिस्ट पहले एचपीटीडीसी के होटलों में ही बुकिंग सर्च कर रहे हैं।

टूरिस्ट कम कीमत में बेहतर सुविधा लेने के लिए। टूरिज्म की साइट पर जाकर अपने पसंदीदा होटल के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर रहे हैं। सभी तरह की जानकारी पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *