ऊना में 10 दिन बाद रेल सेवा बहाल, अढ़ाई घंटे देरी से पहुंची वंदे भारत

करीब 10 दिनों के बाद जिला ऊना में रेल सेवा बहाल हुई है। 8 जुलाई से बाधित हुई रेल सेवा को आंशिक तौर पर शुरू किया गया है।

वन्दे भारत

सोमवार को दौलतपुर चौक से अम्बाला के लिए पैसेंजर ट्रेन चली तो दूसरी तरफ वंदे भारत भी अपने निर्धारित समय से करीब अढ़ाई घंटे देरी से ऊना पहुंची।

यूँ तो वंदे भारत का दिल्ली से चलकर ऊना पहुंचने का समय सुबह साढ़े 10 बजे है लेकिन यह 1 बजे ऊना स्टेशन पर पहुंची और अम्ब अंदौरा के लिए रवाना हुई। यह ट्रेन यात्रियों को लेकर दिल्ली गई।

हालांकि दौलतपुर चौक-जयपुर-सावरमती एक्सप्रैस तथा हिमाचल एक्सप्रैस को रोपड़ रेलवे स्टेशनों से ही रवाना किया गया,

जबकि दिल्ली के लिए हर रोज सुबह 5 बजे चलने वाली जनशताब्दी ट्रेन 27 जुलाई तक रद्द की गई है। यह रोजाना चंडीगढ़ से ही चल रही है।

नंगल से सरहंद के बीच का रेल ट्रैक बाढ़ की भेंट चढ़ने की वजह से रेलगाड़ियों की स्पीड भी 45 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित कर दी गई है।

यही कारण है कि गाड़ियाँ देरी से आ और जा रही हैं। उधर, नंगल रेलवे स्टेशन के नैटवर्क सिस्टम को अपग्रेड करने के चलते भी कुछ तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *