जोगिन्दरनगर : पश्चिम विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने के कारण जोगिन्दरनगर क्षेत्र में भी लम्बे अंतराल के बाद रविवार दोहपर करीब 3 बजे से बारिश हो रही है जिससे समूचे जोगिन्दरनगर क्षेत्र में शीतलहर है। बारिश के साथ-साथ ऊंचे क्षेत्रों में बर्फ़बारी भी हो रही है।

समस्त वनस्पति के लिए रामबाण
यह बारिश सूख रही गेहूं व जौ की फसल,मटर,गोभी,आलू तथा अन्य वनस्पति के लिए रामबाण है। क्षेत्र के किसान व बागवान बारिश होने से खुश हैं।
काफी समय से नहीं बरसी एक भी बूँद
गौर हो कि लम्बे समय से बारिश की एक भी बूँद नहीं गिरने के कारण फसलें सूखे की कगार पर थी तथा किसान व बाग़वान खासे चिंतित थे।

मौसम
उधर मौसम विभाग ने भी आने वाले समय में बारिश,अंधड़,बर्फ़बारी व ओलावृष्टि का अलर्ट ज़ारी किया है। जोगिन्दरनगर क्षेत्र में शाम के समय भी घने बादल छाए हुए हैं तथा बारिश लगातार ज़ारी है।
हो रहा सर्दी का अहसास
मौसम के बदलते ही जोगिन्दरनगर क्षेत्र के लोगों ने फिर से गर्म कपड़े निकाल लिए हैं तथा गर्मी में भी सर्दी का अहसास हो रहा है।































