रोपड़ी धार में स्थित माँ सुरगणी और माँ चतुर्भुजा मंदिर में 19 मार्च से शुरू होंगे मेले

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत रोपड़ी धार में स्थित माँ सुरगणी मंदिर तथा माँ चतुर्भुजा मंदिर में इस बार 19 मार्च से चैत्र मेले शुरू हो रहे हैं। इस अवसर पर मेलों के अलावा दोनों मंदिरों में कई खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है।

रोपड़ी धार में स्थित है मौसम की देवी माँ सुरगणी का मंदिर

माता सुरगणी मंदिर

वहीँ माता सुरगणी मंदिर में 19 मार्च से 24 मार्च तक सप्तशती पाठ व हवन यज्ञ कार्यक्रम होगा। 24 मार्च को पूर्णाहुति व भंडारे का कार्यक्रम होगा व तीन दिवसीय मेलों का शुभारम्भ होगा। 25 मार्च को कबड्डी और अन्य खेलों के आरंभिक मुकाबले शुरू होंगे। 26 मार्च को कबड्डी व अन्य खेलों के फ़ाइनल मुकाबले,मुख्यातिथि पुरुस्कार वितरण व मेले का समापन होगा।

ये मिलेगा इनाम

  • कबड्डी विजेता को कमेटी की तरफ से 11 हज़ार रूपये नकद व ट्रॉफी दी जाएगी।
  • उपविजेता को 6500 रूपये नकद व ट्रॉफी दी जाएगी। कबड्डी टीमों से निवेदन है कि वे 700 रूपये फीस देकर अपनी टीम की एंट्री करवा लें।

इसी तरह से अन्य सभी खेलों के लिए भी आकर्षक इनाम दिए जायेंगे। कमेटी ने सभी से मेलों को सफल बनाने के लिए सहयोग हेतु अनुरोध किया है।

रोपड़ी गाँव के करीब स्थित है माँ चतुर्भुजा मंदिर

माँ चतुर्भुजा मंदिर

रोपड़ी गाँव में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोपड़ी के साथ ही स्थित है माँ चतुर्भुजा मंदिर। सेवा भारती रोपड़ी इकाई के अनुसार हर वर्ष  की भांति इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रों में हिन्दू नव वर्ष का आगाज़ हो रहा है जिसके चलते माँ के प्रांगण में 19 मार्च से 21 मार्च तक तीन दिवसीय मेलों का आयोजन किया जा रहा है।

महिलाओं और युवाओं के लिए

  • महिलाओं के लिए म्यूजिक चेयर,रस्साकस्सी तथा
  • युवाओं के लिए वॉलीबॉल प्रतियोगिता और बच्चों के लिए कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है।

 

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *