जोगिन्दरनगर की दीपिका शर्मा का पहला एलबम “माँ दा चानण” हुआ रिलीज़

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर की बेटी दीपिका शर्मा (पुत्री स्व.श्री सत्यपाल शर्मा व माँ कुसुम कुमारी शर्मा निवासी छौ ) का  पहला भजन एलबम बुधवार शाम 5 बजे रिलीज हुआ. मलहार स्टूडियो के यूट्यूब चैनल में इस भजन के रिलीज होने से दीपिका शर्मा बहुत ही खुश है. दीपिका शर्मा ने jogindernagar.com से बातचीत के दौरान बताया कि उनका बचपन से ही संगीत से लगाव रहा है लेकिन किन्हीं कारणों से वह संगीत की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाई.

https://youtu.be/bHQiFEXnnmc

दीपिका की बारहवीं तक की शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गंदड़ व स्नातक स्तर की शिक्षा राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर से हुई है. सुजानपुर के गंदड़ गाँव में जन्मी दीपिका की शादी जोगिन्दरनगर उपमंडल के छौ गाँव में अभिनंदन शर्मा से हुई है.

दीपिका का कहना है कि उन्होंनें खुद ही इस गाने के बोल लिखे हैं व खुद ही इसे गाया है. इस गाने की शूटिंग जोगिन्दरनगर के प्रसिद्ध बंडेरी मंदिर के इर्द गिर्द हुई है.इस गाने को संगीत दिया है जोगिन्दरनगर के जैकब ने व कांगड़ा के कुमार साहिल ने भी इस एलबम में काम किया है.

इस भजन को प्रोडयूस किया है कुलविन्द्र सिंह ने व निर्देशन दिया है सूर्यांश त्रिपाठी एवं अक्षय कुमार ने.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *