होम

HRTC बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, 1 की मौत, 14 घायल

ऊना: हिमाचल के ऊना से चंडीगढ़ जा रही एचआरटीसी की एक बस नंगल के दड़ोली लोअर गांव के पास हादसे का शिकार हो गई। जिससे एक यात्री की मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल हो गए। प्रारंभिक सूचना के अनुसार मृतक हमीरपुर जिले के गांव टिका बाहडला का रहने वाला था। घायलों को स्‍थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम की यह बस एनएच 503 (एक्सटेंशन) पर ट्रक से टकरा गई।

सड़क के किनारे एक खड्ड में गिरी बस

बस में सवार ज्‍यादातर यात्री चंडीगढ़ जा रहे थे। जैसे ही वह नंगल के दड़ोली गांव के पास पहुंची तो उसकी एक ट्रक से टक्‍कर हो गई। इससे बस सड़क के किनारे एक खड्ड में गिर गई। हादसे के समय यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों और पुलिस ने घायलों को बस से निकाला। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

स्रोत : पंजाब केसरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *