मकरीड़ी में होगी राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मकरीड़ी के प्रांगण में 2 नवम्बर से नागो देवी ठाकुर मेमोरियल ट्राफी (राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता ) का आयोजन होने जा रहा है. इस प्रतियोगिता का  उद्घाटन स्वर्गीय नागो देवी के पति श्री शेष राम ठाकुर 2 नवम्बर को सुबह 10 बजे करेंगे.

श्री शेष राम ठाकुर मिनिस्ट्रियल स्टाफ शिक्षा विभाग चंडीगढ़ में प्रधान हैं तथा बसाही निवासी हैं. यह वॉलीबॉल प्रतियोगिता 3 नवम्बर को सम्पन्न होगी जिसकी अध्यक्षता भड़याड़ा गाँव के (सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर ई.एस.आई.सी. चंडीगढ़) श्री नारायण सिंह शाम 4 बजे करेंगे.

 

 

 

 

 

 

 

विजेता टीम को 21 हजार रूपये व उपविजेता टीम को 15 हजार की राशि का नकद इनाम दिया जायेगा. युवा विकास मंडल मकरीड़ी ने सभी टीमों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सादर आमंत्रित किया है. जो भी प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहते हैं वे अपनी टीमों का 1 नवम्बर तक 1000 रूपये शुल्क के साथ नाम दर्ज़ करवाएं.

अधिक जानकारी के लिए इन मोबाइल नम्बरों पर संपर्क किया जा सकता है.

8894711401और 9418615403

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *