टिकरू टीम ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत खुद्दर में स्वर्गीय कमला देवी के नाम से चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का 31 जनवरी को समापन हो गया. यह प्रतियोगिता 22 जनवरी से शुरू हुई थी. इस प्रतियोगिता में लगभग 15 टीमों ने भाग लिया. फाइनल मुकाबले में टिकरू टीम ने जोल टीम को 24 रनों से हराकर ट्राफी अपने नाम की. समाजसेवी संजीव भंडारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की.

 

 

 

 

 

 

 

टीम के कप्तान सिद्धार्थ ने बताया कि उनकी टीम ने टॉस जीता तथा बल्लेबाजी का निर्णय लिया. राष्ट्रीय गान के बाद मैच की शुरुआत हुई तथा 12 ओवर के मैच में टिकरू की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 96 रन बनाये तथा जवाब में जोल की टीम 11.1 ओवर में 72 रन बनाकर ऑल आउट हो गई.

मैन ऑफ़ द मैच बलराज व मैन ऑफ़ द सीरीज सन्नी रहे. मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर 11 हजार की आयोजक टीम को राशि भेंट स्वरूप प्रदान की. मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को 8100 रूपये व उपविजेता की टीम को 5100 रूपये की राशि मोमेंटो सहित प्रदान की.

इसके अलावा थर्ड रनर अप टीम बस्सी को भी सम्मानित किया गया.अम्पायर के रूप में अभिषेक व लेग अम्पायर के रूप में साहिल ने बेहतर भूमिका निभाई व प्रथम ने कमेन्टेटर के रूप में बेहतर कमेंट्री की.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *