चौंतड़ा में हुआ पंचायत लेवल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत चौंतड़ा में पंचायत लेवल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते जीवन ठाकुर

इस दौरान उनके द्वारा स्थानीय युवक मंडल, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता वहां मौजूद रहे व खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया गया। इस टूर्नमेंट में 64 टीमें भाग ले रही हैं।
इस अवसर पर उपस्थित जनता को सम्बोधित करते हुए जीवन ठाकुर ने कहा कि ये वही युवा हैं जो कल देश का नेतृत्व करेंगे। इसलिए उनका मार्गदर्शन और समर्थन करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा की युवाओं की ऊर्जा, उत्साह, और समर्पण को सही दिशा में लगाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन बेहद जरूरी होता है।

उन्होंने सभी युवाओं से नशे से दूर रहने व खेलों के प्रति अपनी रूचि रखने का आह्वान किया। इस दौरान स्थानीय जनता सहित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *