जल्द ही पंजाबी फिल्म में दिखेंगे जोगिन्दरनगर के दमनदीप

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर के एक गबरू जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आयेंगे. जोगिन्दरनगर के मध्यम वर्गीय परिवार में जन्म लेने वाले दमनदीप सिंह डेढ़ साल बाद एक बार फिर से बड़े पर्दे पर आ रहे हैं. हर ज्ञान प्रोडक्शन कम्पनी अमृतसर के बैनर तले बनाई गई पंजाबी फिल्म कर्जा की रिलीज़ को लेकर जहाँ समूचे जोगिन्दरनगर क्षेत्र की जनता में ख़ासा उत्साह देखने को मिल रहा है. वहीँ दमनदीप के पिता धर्मवीर सिंह व माता सावित्री कौर भी बहुत खुश है.

पंजाबी फिल्म की शूटिंग हुई पूरी

दमनदीप सिंह ने बताया कि हाल ही में हर ज्ञान प्रोडक्शन कम्पनी अमृतसर के बैनर तले बनाई गई उनकी नई पंजाबी फिल्म कर्जा की शूटिंग पूरी हुई है जोकि जल्द ही रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में दमनदीप मुख्य अभिनेता के रूप में नजर आयेंगे. वहन पंजाबी कलाकार अपूर्वा मुख्य अभिनेत्री हरजिंदर ढिगो,गगन चावला,प्रभ व गुरुजित चाहल आदि अन्य विभिन्न किरदारों में नजर आयेंगे.

समूचे जोगिन्दरनगर क्षेत्र में है उत्साह

कर्जा फिल्म की रीलीज को लेकर जहाँ समूचे जोगिन्दरनगर क्षेत्र की जनता में ख़ासा उत्साह देखने को मिल रहा है.वहीँ दमनदीप के पिता धर्मवीर सिंह व माता सावित्री कौर भी बहुत खुश है. उन्होंनें बताया कि दिसम्बर माह के अंत तक आएगी. पिछले दिनों जोगिन्दरनर में दमनदीप ने दो दिवसीय युवा महोत्सव का निर्देशन किया इसमें उन्होंनें लगभग क्षेत्र के 40 नए कलाकारों को अभिनय करने का मौका दिया था.

एक और फिल्म की साइन

दमनदीप ने बताया कि उन्होंनें हर मैदान फतेह नामक फिल्म साइन की है जिसकी शूटिंग भारत और अमेरिका में होगी इसके साथ ही 4 और फ़िल्में और साइन की हैं. भविष्य में आने वाली फिल्मों को लेकर दमनदीप काफी उत्साहित हैं.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *