बड़े पर्दे पर धमाकेदार एंट्री के साथ दिखाई देगा हिमाचल का बेटा

पालमपुर : मॉडलिंग से अपना कैरियर शुरू करने वाले हिमाचल के पालमपुर के लोहना निवासी सुधीर डोगरा बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री के साथ ‘दि इनोसेंट मर्डर मिस्ट्री’ फिल्म में नायक की भूमिका में बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे।

उन्होंने ‘मिस्टर हिमाचल-2016’ की प्रतियोगिता में फाइनलिस्ट की सूची में अपना नाम दर्ज करवाया था। उन्होंने ‘ब्लूम फेयरइंडिया वे टू हालीवुड’ की प्रतियोगिता में ‘फेस ऑफ दि ईयर’ का खिताब जहां अपने नाम किया था, वहींब्लूम फेयर इंडिया के ब्रांड एंबेसेडर भी रह चुके हैं।

अब उनकी आने वाली फिल्म ‘दि इनोसेंट मर्डर मिस्ट्री’ का पोस्टर गत दिनों मशहूर हस्तियों के बीच लांच किया गया।

15 अप्रैल को रिलीज होगी मूवी

पोस्टर लांचिंग के दौरान बॉलीबुड डायरेक्टर हसनैन हैदराबाद वाला, स्क्रिप्ट राइटर नथ्ज्ञीम ऐजाज सहित निदेशक प्रोड्यूसर नगमा खान हासिम आदि मौजूद रहे। बीते मंगलवार को मुंबई में आयोजित एक समारोह में इस मूवी का पोस्टर लांच किया गया था।

जहां डायरेक्टर एके शादान व सहायक निदेशक जसप्रीत अतिरिक्त अन्य महान हस्तियां भी मौजूद रहीं, जिसमें बालीवुड के मशहूर डायरेक्टर हसनैन हैदरावादवाला, स्क्रिप्ट राइटर नथीम ऐजाज सहित प्रोड्यूसर नगमा खान हासिम भी शामिल थे। सुधीर ने बताया कि इसकी शूटिंग पंजाब और हिमाचल में हुई है और वे इस फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

यह मूवी 15 अप्रैल को रिलीज होगी। उन्होने बताया कि ‘द इन्नोसेंट मर्डर मिस्ट्री’ फिल्म को ब्लूमफेयर प्रोडक्शन के तहत बनाया जा रहा है।

स्रोत : पंजाब केसरी

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *