पालमपुर में फिल्म गदर-2 की शूटिंग शुरू

सन्नी देओल की चिरप्रतीक्षित फिल्म गदर-2 की शूटिंग आरंभ हुई। यह फिल्म सन्नी देओल तथा अमीषा पटेल अभिनीत वर्ष 2001 की सुपरहिट फिल्म गदर-एक प्रेम कथा की आगामी कड़ी है। गदर-2 की शूटिंग पालमपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

इसी कड़ी में बुधवार को फिल्म का मुहूर्त शॉट सन्नी देओल पर फिल्माया गया। इस शॉट में सन्नी देओल फलों से भरी एक पेटी, सफेद पगड़ी और लाल कुर्ता पहने दिखाई दे रहे हैं। मुहूर्त शॉट सहित कुछ चित्रों को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया गया है।

इस फिल्म में सन्नी देओल, अमीषा पटेल व उत्कर्ष शर्मा सहित कई अन्य कलाकार अभिनय कर रहे हैं, जबकि फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा द्वारा तथा निर्माता जी स्टूडियो व अनिल शर्मा प्रोडक्शन है। सन्नी देओल ने स्वयं इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, हमने गदर-2 फिल्म की शुरूआत कर दी। वर्ष 2001 में सन्नी देओल की सुपरहिट फिल्म गदर-एक प्रेम कथा में सन्नी देओल तारा सिंह की भूमिका में थे जबकि अमीषा पटेल ने सकीना की भूमिका अदा की थी।

अमीषा पटेल द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर में वह सन्नी देओल के साथ ऑरैंज पटियाला सूट में दिख रही हैं। फिल्म के कुछ दृश्य पालमपुर के समीप नगरी कलूंड में फिल्माए गए हैं। कलूंड पंचायत के प्रधान नरेंद्र भट्ट ने बताया कि इस संबंध में फिल्म यूनिट 2 दिन पहले ही नगरी पहुंचकर सारी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे चुका है।

फिल्म में परिवहन निगम की बसों को लेकर भी दृश्य फिल्माए जाने हैं। बताया जा रहा है कि इसके लिए यूनिट द्वारा पहले ही परिवहन निगम प्रबंधन से परिवहन निगम की बसों की मांग की गई है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *